होम / एडमिशन-जॉब्स / यदि आपमें है न्यूज की अच्छी समझ, तो यह जॉब आपके लिए है
यदि आपमें है न्यूज की अच्छी समझ, तो यह जॉब आपके लिए है
पंजाबी, गुजराती और उर्दू पर अच्छी पकड़ के साथ अच्छे लेखन को वरीयता दी जाएगी। इन भाषाओं के लिए अलग-अलग कैंडिडेट का चयन होगा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
देश के प्रतिष्ठित न्यूज फैक्ट चेकिंग संस्थान को समाचार की समझ रखने वाले साथियों की जरूरत है। इसके लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदक के पास सोशल मीडिया में आये दिन लगातार बढ़ रहीं फेक न्यूज की सत्यता प्रमाणित करने की क्षमता होनी चाहिए। रिसर्च के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
यही नहीं, पंजाबी, गुजराती और उर्दू पर अच्छी पकड़ के साथ अच्छे लेखन वालों को वरीयता दी जाएगी। इन भाषाओं के लिए अलग-अलग कैंडिडेट का चयन होगा। सैलरी योग्यता के अनुसार दी जाएगी। यह जॉब नोएडा के लिए है। इच्छुक उम्मीदवार jptriptahi10@gmail.com पर अपना रिज्युमे ई-मेल करने के अलावा 9910063237 पर सीधा संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स फेक न्यूज मीडिया जॉब्स न्यूज फैक्ट चेकिंग संस्थान