होम / एडमिशन-जॉब्स / नौकरी तलाश रहे पत्रकारों के लिए इस वेबसाइट में है वैकेंसी
नौकरी तलाश रहे पत्रकारों के लिए इस वेबसाइट में है वैकेंसी
इन पदों पर अप्लाई करने के इच्छुक आवेदकों को क्रिएटिव और प्रभावी अंदाज में कंटेंट तैयार करना आना चाहिए
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
नौकरी की तलाश कर रहे पत्रकारों के लिए बहुत ही अच्छा मौका है। दरअसल, न्यूज वेबसाइट ‘न्यूज4सोशल डॉट कॉम’ (news4social.com) को अपने यहां एंकर/कंटेंट राइटर की जरूरत है। इसके लिए वेबसाइट द्वारा इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं।
इन पदों पर अप्लाई करने के इच्छुक आवेदकों को क्रिएटिव और प्रभावी अंदाज में कंटेंट तैयार करना आना चाहिए। इसके अलावा वे एंकरिंग भी कर सकते हों। देश भर में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रमों के बारे में उन्हें जानकारी होनी चाहिए और वे उन पर कंटेंट भी तैयार कर सकते हों।
आवेदकों की हिंदी में कंटेट लिखने में अच्छी पकड़ होनी चाहिए। इसके अलावा डिजिटल और सोशल मीडिया के बारे में भी अच्छी जानकारी होनी चाहिए। चुने गए आवेदक को सालाना 90 हजार रुपए से ढाई लाख रुपए के बीच सैलरी दी जाएगी। इन पदों पर काम करने के इच्छुक ्आवेदक jobs@news4social.com अथवा hr@socialking.in पर अपना रिज्युमे भेज सकते हैं।
टैग्स जॉब्स एंकर मीडिया जॉब्स कंटेंट राइटर न्यूज4सोशल डॉट कॉम