होम / एडमिशन-जॉब्स / इस प्रतिष्ठित मीडिया समूह को है एडिटर की तलाश
इस प्रतिष्ठित मीडिया समूह को है एडिटर की तलाश
ऑनलाइन काम करने का अनुभव रखने वालों को वरीयता दी जाएगी
पंकज शर्मा 6 years ago
प्रतिष्ठित इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप से जुड़ने के लिए पत्रकारों के पास बेहतरीन मौका है। दरअसल, बिजनेस से जुड़ी खबरों की जानकारी देने वाली ग्रुप की वेबसाइट www.financialexpress.com को मार्केट्स एडिटर की तलाश है, जो बिजनेस और स्टॉक मार्केट से जुड़ी खबरों को मुंबई से कवर कर सके।
इस पद के लिए आवेदक के पास इंडियन स्टॉक और फाइनेंसियल मार्केट को कवर करने का आठ से 12 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक के पास बिजनेस और मार्केट से जुड़े लोगों के बीच अच्छा नेटवर्क होना चाहिए। यदि ऑनलाइन काम करने का अनुभव है तो वरीयता दी जाएगी। इस पद पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार akhilesh.mishra@indianexpress.com को अपना रिज्युमे भेज सकते हैं। रिज्युमे में CTC का उल्लेख जरूर करें।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स मीडिया जॉब्स फाइनेंसियल एक्सप्रेस डिजिटल इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप मार्केट्स एडिटर