होम / एडमिशन-जॉब्स / इस संस्था को चाहिए हिंदी कंटेंट राइटर्स, जल्द करें आवेदन
इस संस्था को चाहिए हिंदी कंटेंट राइटर्स, जल्द करें आवेदन
आवेदक को पत्रकारिता में तीन से पांच साल का अनुभव आवश्यक है। डिजिटल मीडिया में काम किया हो तो और भी बेहतर रहेगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी फैक्ट चेकिंग संस्था ‘न्यूज चेकर’ (News Checker) को कंटेंट राइटर्स की तलाश है। आवेदक को फैक्ट चेकिंग के बारे में जानकारी होनी चाहिए। पत्रकारिता में तीन से पांच साल का अनुभव आवश्यक है। डिजिटल मीडिया में काम किया हो तो और भी बेहतर रहेगा। अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद करना आता हो।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी एक्टिव होना चाहिए। हिंदी लेखन पर मजबूत पकड़ हो, वर्तनी और ग्रामर की गलतियां न करता हो। यह पद नोएडा ऑफिस के लिए हैं, फिलहाल अगले कुछ महीनों तक वर्क फ्रॉम होम ही होगा।
इच्छुक आवेदक jptripathi10@gmail.com पर अपना विस्तृत बायोडाटा भेज सकते हैं, इसके अलावा 9910063237 पर सीधे संपर्क किया जा सकता है।
टैग्स जॉब्स नौकरी वैकेंसी कंटेंट राइटर्स न्यूज चेकर फैक्ट चेकर