होम / एडमिशन-जॉब्स / इस न्यूज वेबसाइट में है नौकरी का मौका, एक सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

इस न्यूज वेबसाइट में है नौकरी का मौका, एक सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

चुने गए पत्रकार को सीनियर एडिटर के नेतृत्व में न्यूज रिपोर्टर्स की टीम के साथ मिलकर काम करना होगा। इसके अलावा तय डेडलाइन के अंदर खबरों को एडिट/रीराइट करना होगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

न्यूज वेबसाइट ‘स्क्रॉल डाट इन’ (Scroll.in) को अपनी न्यूज टीम के लिए एसोसिएट एडिटर की जरूरत है। इसके लिए योग्य व इच्छुक पत्रकारों से आवेदन मांगे गए हैं। इस पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि एक सितंबर 2022 रखी गई है।

चुने गए पत्रकार को सीनियर एडिटर के नेतृत्व में न्यूज रिपोर्टर्स की टीम के साथ मिलकर काम करना होगा। इसके अलावा तय डेडलाइन के अंदर खबरों को एडिट/रीराइट करना होगा।

इस बारे में जारी विज्ञापन के अनुसार, आवेदक के पास पांच से सात साल का एडिटिंग का अनुभव होना चाहिए। न्यूज डेस्क पर काम का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदक को देश की राजनीति की भी समझ होनी चाहिए। डिजिटल मीडिया की समझ को अतिरिक्त योग्यता के रूप में माना जाएगा।

आवेदन करने के लिए एक पेज का कवर लेटर लिखना होगा, जिसमें बताना होगा कि आप क्यों इस पद के लिए सही उम्मीदवार होंगे। आपके विचार से मजबूत रिपोर्ताज कैसे तैयार किया जा सकता है और स्क्रॉल.इन के समाचार लेखन में आपको कहां पर सुधार की गुंजाइश दिखाई देती है।

आवेदकों को एक सितंबर 2022 तक अपना रिज्युमे और यह कवर लेटर jobs@scroll.in पर भेजना होगा। सब्जेक्ट लाइन में एसोसिएट एडिटर-न्यूज लिखना न भूलें। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।


टैग्स जॉब्स नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब्स न्यूज वेबसाइट द स्क्रॉल एसोसिएट एडिटर
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

1 day ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

1 day ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

4 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

6 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

15 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

12 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

16 hours ago