होम / एडमिशन-जॉब्स / इस यूनिवर्सिटी को चाहिए असिस्टेंट एडिटर और फोटोग्राफर, करें आवेदन
इस यूनिवर्सिटी को चाहिए असिस्टेंट एडिटर और फोटोग्राफर, करें आवेदन
इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं
पंकज शर्मा 6 years ago
'अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी' (AMU) के पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (फोटोग्राफर) के पद पर वैकेंसी है। इसके अलावा इस विश्वविद्यालय में मैगजीन फिक्र-ओ-नजर (Fikar-O-Nazar) के लिए भी असिस्टेंट एडिटर की जरूरत है। इसके लिए AMU की ओर से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पद क्रमांक संख्या 153 के अनुसार, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (फोटोग्राफर) पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए अथवा इसके समकक्ष कोई योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा किसी जाने-माने संस्थान में फोटोग्राफर के रूप में काम करने का तीन साल का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदक को फोटोग्राफी संबंधी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर जैसे फोटोशॉप पर काम करने की जानकारी होनी चाहिए।
पद क्रमांक संख्या 36 के अनुसार, असिस्टेंट एडिटर (Fikr-O-Nazar) के लिए आवेदक के पास अच्छे शैक्षणिक रिकॉर्ड के साथ उर्दू में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा किसी पब्लिकेशन संस्थान में प्रशासनिक तौर पर काम करने का पांच साल का अनुभव होना चाहिए। उर्दू/अंग्रेजी में कॉपी लिखने और एडिट करने का अनुभव होना चाहिए। रिपोर्टिंग अथवा कॉपी एडिटिंग के स्किल्स के साथ ही कंप्यूटर संबंधी कार्यों में दक्ष होना चाहिए।
इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स मीडिया जॉब्स फिक्र-ओ-नजर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एएमयू अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्याल असिस्टेंट एडिटर फोटोग्राफर