होम / एडमिशन-जॉब्स / रिपोर्टर से लेकर ग्राफिक्स डिजाइनर तक तमाम वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
रिपोर्टर से लेकर ग्राफिक्स डिजाइनर तक तमाम वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
टीम का नेतृत्व करने के लिए वरिष्ठ पत्रकार की भी जरूरत
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
‘इंडिया रिपोर्ट कार्ड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (India Report Card Media Private Limited) को तमाम पदों पर योग्य उम्मीदवारों की जरूरत है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। ये सभी नियुक्तियां सिर्फ रांची के लिए हैं और एक साल के कांट्रैक्ट पर होंगी।
रिपोर्टर/ स्क्रिप्ट राइटर/प्रड्यूसर पद के लिए भाषा का ज्ञान होना चाहिए। इसके अलावा खबर की समझ होनी चाहिए। कॉपी में व्याकरण की गलती न करते हों और हिंदी टाइपिंग आती हो। इसके लिए एक से तीन साल का अनुभव होना चाहिए। यदि अनुभव नहीं है तो भी आवेदन कर सकते हैं।
वहीं, ग्राफ़िक्स डिज़ाइनर-(Print) के लिए इच्छुक आवेदक को अखबार के लिए विज्ञापन बनाने में महारत हासिल होनी चाहिए। कोरल ड्रॉ की जानकारी के साथ ही इस पद के लिए तीन से पांच साल का अनुभव जरूरी है। ग्राफ़िक्स डिज़ाइनर- (TV) के लिए तीन से पांच साल का अनुभव जरूरी है। इसके अलावा यहां स्क्रिप्ट राइटर (अंग्रेजी) और सोशल मीडिया एक्सपर्ट की भी जरूरत है।
बताया जाता है कि इन पदों के अलावा रांची के लिए ही एक वरिष्ठ पत्रकार की भी आवश्यकता है, जो पूरी टीम का नेतृत्व कर सके। इसके लिए आवेदक के पास कम से कम 20 साल का अनुभव होना चाहिए। रांची से बाहर के लोगों के लिए accommodation की व्यवस्था कंपनी द्वारा की जाएगी।
कंपनी की ओर से कहा गया है कि उम्मीदों पर खरा उतरने वालों को अच्छी सैलरी दी जाएगी। इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार ircbrij@gmail.com पर अपना रिज्यूमे मेल कर सकते हैं। बता दें कि इंडिया रिपोर्ट कार्ड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के पास झारखंड सरकार की इमेज बिल्डिंग और पब्लिक रिलेशन की भी जिम्मेदारी है।
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए
टैग्स मीडिया जॉब्स इंडिया रिपोर्ट कार्ड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड