होम / एडमिशन-जॉब्स / पत्रकारों के लिए ‘भारत एक्सप्रेस’ में कई वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
पत्रकारों के लिए ‘भारत एक्सप्रेस’ में कई वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए ‘भारत एक्सप्रेस’ (BharatExpress) न्यूज नेटवर्क से जुड़ने का बहुत ही अच्छा मौका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए ‘भारत एक्सप्रेस’ (BharatExpress) न्यूज नेटवर्क से जुड़ने का बहुत ही अच्छा मौका है। दरअसल, ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क की हिंदी वेबसाइट (hindi.bharatexpress.com) को न्यूज, बिजनेस, यूटिलिटी, हेल्थ, लाइफस्टाइल, जॉब-एजुकेशन और हाइपर लोकल सेक्शंस के लिए कंटेंट राइटर्स व सीनियर कंटेंट राइटर्स की जरूरत है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
नेटवर्क की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदकों के पास संबंधित सेक्शन में काम करने का एक से तीन साल का अनुभव होना चाहिए। वह त्रुटि रहित कॉपी लिख लेते हों। अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद करने में दक्ष हों। इसके अलावा सोशल शेयरिंग और SEO की बुनियादी समझ रखते हों।
ये नियुक्तियां नोएडा के लिए हैं। इन पदों पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार संबंधित सेक्शन का नाम लिखकर अपना अपडेट रिज्युमे www.kamal29@gmail.com पर भेज सकते हैं।
इसके अलावा यहां अंग्रेजी डिजिटल टीम में भी न्यूज, एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल सेक्शंस में कंटेंट राइटर्स और सीनियर कंटेंट राइटर्स की जरूरत है। इन पदों पर भर्ती के इच्छुक आवेदक अपना अपडेट रिज्युमे parijattripathi@gmail.com पर भेज सकते हैं। जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, सब्जेक्ट लाइन में वह लिखना न भूलें।
वहीं, चैनल में दो फीमेल रिसेप्शनिस्ट की भी जरूरत है। अनुभवी रिसेप्शनिस्ट को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक महिला अभ्यर्थी इसके लिए 9819790322 फोन नंबर पर संपर्क कर सकती हैं।
टैग्स जॉब्स जॉब नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब्स भारत एक्सप्रेस