होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ में नौकरी का मौका, इन पदों पर है वैकेंसी
‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ में नौकरी का मौका, इन पदों पर है वैकेंसी
देश की जानी-मानी न्यूज एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (PTI) में नौकरी का काफी अच्छा मौका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
देश की जानी-मानी न्यूज एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (PTI) में नौकरी का काफी अच्छा मौका है। दरअसल, ‘पीटीआई’ को अपनी वीडियो सर्विसेज के लिए आउटपुट डिपार्टमेंट में प्रड्यूसर्स और प्रॉडक्शन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रड्यूसर्स की जरूरत है।
इन पदों पर नियुक्ति के लिए ‘पीटीआई’ की ओर से योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये पद दिल्ली के लिए हैं। आवेदकों के पास कम से तीन साल का अनुभव होना चाहिए। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर पकड़ रखने वाले आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।
इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे जल्द से जल्द jobs@pti.in पर भेज सकते हैं।
टैग्स जॉब पीटीआई नौकरी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया वैकेंसी न्यूज एजेंसी मीडिया जॉब्स भर्ती प्रड्यूसर्स असिस्टेंट प्रड्यूसर्स