होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘Times Network’ में नौकरी का मौका, इस तरह कर सकते हैं अप्लाई
‘Times Network’ में नौकरी का मौका, इस तरह कर सकते हैं अप्लाई
यदि आप मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं और नई नौकरी की तलाश में जुटे हैं तो आपके लिए ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) से जुड़ने का काफी अच्छा मौका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
यदि आप मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत हैं और नई नौकरी की तलाश में जुटे हैं तो आपके लिए ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) से जुड़ने का काफी अच्छा मौका है।
दरअसल, ‘टाइम्स नेटवर्क’ ने डिजिटल टीम में मल्टीमीडिया प्रड्यूसर्स के पद पर वैकेंसी निकाली हैं। ये नियुक्तियां बिजनेस और जनरल न्यूज दोनों वर्टिकल्स के लिए होनी हैं। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
ये नियुक्तियां ‘टाइम्स नेटवर्क’ की अंग्रेजी टीम में नोएडा/मुंबई के लिए होनी हैं। इस बारे में जारी विज्ञापन के अनुसार, आवेदक के पास डिजिटल वीडियोज में काम करने का एक से आठ साल का अनुभव होना चाहिए।
आवदकों के पास न्यूज में काम करने के साथ-साथ डिजिटल फर्स्ट/ऑरिजिनल वीडियो कंटेंट प्रोडक्शन में काम करने का अनुभव जरूर होना चाहिए। सोशल मीडिया की अच्छी समझ के साथ-साथ अंग्रेजी पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए।
इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदक अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं-
टैग्स जॉब टाइम्स नेटवर्क नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब्स मल्टीमीडिया प्रड्यूसर्स