होम / एडमिशन-जॉब्स / India Today समूह में पत्रकारों के लिए कई वैकेंसी, करें अप्लाई
India Today समूह में पत्रकारों के लिए कई वैकेंसी, करें अप्लाई
‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह पत्रकारों को अपने यहां नौकरी का मौका दे रहा है। समूह की ओर से विभिन्न पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह पत्रकारों को अपने यहां नौकरी का मौका दे रहा है। दरअसल, इस समूह की ओर से विभिन्न पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, उनमें लीगल रिपोर्टर से लेकर डेस्क, कॉपी एडिटर, वीडियो एडिटर और सोशल मीडिया मैनेजर शामिल हैं। ये पद दिल्ली, मुंबई, इलाहाबाद, चेन्नई और केरल के लिए हैं।
इस बारे में जारी विज्ञापन के अनुसार, समूह को सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाई कोर्ट, बॉम्बे हाई कोर्ट, इलाहाबाद हाई कोर्ट, मद्रास हाई कोर्ट और केरल हाई कोर्ट को कवर करने के लिए लीगल रिपोर्टर्स की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट रिपोर्टर्स के लिए आवेदक को लीगल रिपोर्टिंग का दो से पांच साल का अनुभव होना चाहिए। इसमें कम से कम एक साल सुप्रीम कोर्ट कवर किया हो। कानूनी भाषा के साथ हिंदी और अंग्रेजी भाषा लिखने व बोलने में पारंगत होना चाहिए। समसामयिक सामाजिक, राजनीतिक व वैधानिक मुद्दों पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। कोर्ट के बाहर सेमिनार और लेक्चर्स जैसे प्रमुख वैधानिक कार्यक्रमों को कवर करना आना चाहिए।
वहीं, हाई कोर्ट रिपोर्टर्स के लिए लीगल रिपोर्टिंग का कम से कम एक साल का अनुभव होना चाहिए। कानूनी भाषा के साथ हिंदी और अंग्रेजी भाषा लिखने व बोलने में पारंगत होना चाहिए। समसामयिक सामाजिक, राजनीतिक व वैधानिक मुद्दों पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए।
डेस्क/कॉपी एडिटर/वीडियो एडिटर/सोशल मीडिया मैनेजर पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो से सात साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा न्यूज एकत्रित करना, उसे अपनी भाषा में लिखना, संपादित करना और ऑइलाइन पब्लिश करना आना चाहिए। ब्रेकिंग न्यूज पर लाइव अपडेट ट्रैक करना आना चाहिए। वीडियो रिपोर्ट्स और साप्ताहिक इंटरव्यू करना औऱ उन्हें संपादित करना होगा। सोशल मीडिया का प्रबंधन संभालना आना चाहिए।
इन पदों के लिए आवेदक को किसी प्रतिष्ठित संस्थान से कानून में स्नातक (लॉ ग्रेजुएट) होना चाहिए। इच्छुक आवेदक https://forms.gle/ib5JPunwzaktsMGd8 पर क्लिक कर अप्लाई कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स रिपोर्टर इंडिया टुडे वैकेंसी मीडिया जॉब्स इंडिया टुडे ग्रुप सोशल मीडिया मैनेजर संवाददाता वीडियो एडिटर जॉब्स इन मीडिया कॉपी एडिटर