होम / एडमिशन-जॉब्स / विडियो एडिटर, ग्राफिक डिजायनर समेत कई पदों पर वैकेंसी
विडियो एडिटर, ग्राफिक डिजायनर समेत कई पदों पर वैकेंसी
चुने गए आवेदकों को अगले साल मार्च तक इटावा में रहना होगा। वहां खाने-रहने की व्यवस्था मीडिया हाउस की ओर से की जाएगी
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
लखनऊ स्थित ‘विनर डिजिटल मीडिया हाउस’ (VNR Digital Media House) को अपने पॉलिटिकल क्लाइंट्स के लिए विडियो एडिटर, ग्राफिक डिजायनर, कंटेंट क्रिएटर (सोशल मीडिया), फील्ड मैनेजर और टेलिकॉलर की जरूरत है। सभी साथियों को अगले साल मार्च तक इटावा में रहना होगा। वहां खाने-रहने की व्यवस्था विनर डिजिटल मीडिया हाउस की ओर से की जाएगी।
फिलहाल इस प्रोजेक्ट बेस्ड वर्क के लिए सैलरी 8 से 10 हजार रुपए प्रतिमाह के बीच रहेगी। बेहतर काम करने वाले साथी बाद में टीम का फुल टाइम हिस्सा बनाए जाएंगे। इन पदों पर काम करने के इच्छुक युवा vnrdigitalmedia@gmail.com अथवा 8004180473 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स वैकेंसी मीडिया जॉब्स मीडिया जॉब कंटेंट राइटर विडियो एडिटर ग्राफिक डिजायनर विनर डिजिटल मीडिया हाउस