होम / एडमिशन-जॉब्स / डिजिटल मीडिया में करियर बनाने के इच्छुक पत्रकारों के लिए सुनहरा मौका
डिजिटल मीडिया में करियर बनाने के इच्छुक पत्रकारों के लिए सुनहरा मौका
अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद में निपुणता के साथ ही टाइपिंग स्पीड भी अच्छी होनी चाहिए
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पत्रकारों के लिए हिंदी न्यूज वेबसाइट-स्टार्टअप में काम करने का अच्छा मौका है। पदों की संख्या फिलहाल पांच है। इन पदों पर काम करने के लिए आवेदकों को अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद आना चाहिए। इसके साथ ही टाइपिंग स्पीड भी अच्छी होनी चाहिए। आवेदक के पास एक से दो साल का अनुभव होना भी जरूरी है।
हालांकि, काम सीखने के इच्छुक भी यहां जॉइन कर सकते हैं। पैसा योग्यतानुसार दिया जाएगा। बताया जाता है कि अभी न्यूज वेबसाइट छोटी जगह पर सेक्टर 52 में शुरू की गई है, लेकिन जून के अंत तक सेक्टर 3 में बड़े ऑफिस में काम शुरू हो जाएगा, क्योंकि अभी सेटअप में समय लग रहा है। इसी बीच में भर्ती प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।
चुने गए आवेदकों को पूरी तरह से डिजिटल दुनिया को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट वर्किंग पर फोकस करना होगा। हर तरह की खबरों में रुचि रखने वालों को तरजीह मिलेगी। इच्छुक आवेदक epatrakaar@gmail.com पर अपना रिज्यूमे मेल कर सकते हैं अथवा वॉट्सऐप नंबर 7011563712 पर संपर्क कर सकते हैं।
टैग्स पत्रकार मीडिया जॉब्स न्यूज वेबसाइट