होम / एडमिशन-जॉब्स / यूपी विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका, एडिटर समेत कई पदों पर निकली भर्ती
यूपी विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका, एडिटर समेत कई पदों पर निकली भर्ती
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए ये एक सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने ग्रुप B और ग्रुप C के 87 पदों पर वेकेंसी जारी की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए ये एक सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने ग्रुप B और ग्रुप C के 87 पदों पर वेकेंसी जारी की है, जिनमें एडिटर, काउंटर रिपोर्ट, स्क्रूटनी ऑफिसर, एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर, एडमिनिस्ट्रेटर, रिसर्च एंड रेफरेंस असिस्टेंट, इंडेक्सर और सिक्योरिटी असिस्टेंट के पद शामिल हैं।
विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया छात्र 8 दिसंबर से शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी है। हालांकि परीक्षा की तारीख अभी जारी नहीं की गई है।
पदों का विवरण:
एडिटर- 1 पद
काउंटर रिपोर्ट- 4 पोस्ट
स्क्रूटनी ऑफिसर- 13 पद
एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी- 2 पद
असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर- 53 पद
एडमिनिस्ट्रेटर- 1 पद
रिसर्च एंड रेफरेंस असिस्टेंट- 1 पद
इंडेक्सर- 1 पद
सिक्योरिटी असिस्टेंट (पुरुष) - 10 पद
सिक्योरिटी असिस्टेंट (महिला) - 1 पद
ऐसे करें अप्लाई:
इच्छुक उम्मीदवार uplegisassembly.gov.in या uplegisassemblyrecruitment.in वेबसाइट पर जाकर 7 जनवरी को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन करते ही आपको एक लॉगइन आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिसकी मदद से आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन शुल्क:
अंत में आवेदक डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग की मदद से पेमेंट कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग को 950 रुपए, एससी/एसटी वर्ग 850 रुपए और फिजिकल दिव्यांग वर्ग को 50 रुपए तय किए गए हैं।
शैक्षिक योग्यता:
एडिटर के लिए उम्मीदवार के पास संपादकीय कार्य, अनुवाद कार्य, सटीक लेखन में 5 साल के अनुभव के साथ साहित्य या सामाजिक विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए।
एडमिनिस्ट्रेटर, असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर, इंडेक्सर, एडिशनल प्राइवेट सेक्रेटरी, रिसर्च एंड रेफरेंस असिस्टेंट के लिए अभ्यर्थी के पास शॉर्टहैंड और टाइपिंग के ज्ञान के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। अधिक विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें।
सिक्योरिटी असिस्टेंट के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना चाहिए।
इंडेक्सर के लिए उम्मीदवाक को पुस्तकालय विज्ञान या किसी भी विषय डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
रिसर्च एंड रेफरेंस असिस्टेंट के लिए उम्मीदवार को प्रासंगिक अनुशासन में पीजी होना चाहिए।
आयु सीमा :
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष बीच होनी चाहिए।
टैग्स एडिटर नौकरी उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय