होम / एडमिशन-जॉब्स / इस यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग को चाहिए फैकल्टी, करें आवेदन
इस यूनिवर्सिटी में पत्रकारिता विभाग को चाहिए फैकल्टी, करें आवेदन
देहरादून स्थित यूनिवर्सिटी ‘यूपीईएस’ (UPES) को नए लॉन्च किए ‘स्कूल ऑफ मॉडर्न मीडिया’ में विभिन्न संकायों के लिए फैकल्टी की आवश्यकता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
देहरादून स्थित यूनिवर्सिटी ‘यूपीईएस’ (UPES) को नए लॉन्च किए ‘स्कूल ऑफ मॉडर्न मीडिया’ में विभिन्न संकायों के लिए फैकल्टी की आवश्यकता है। इसके लिए यूनिवर्सिटी की ओर से वैकेंसी निकाली गई है। विश्वविद्यालय को जिन संकायों के लिए फैकल्टी चाहिए, उनमें एडवर्टाइजिंग, कॉरपोरेट कम्युनिकेशन, डिजिटल मार्केटिंग, फोटोग्राफी, पब्लिक रिलेशंस शामिल हैं।
इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदक careers@upes.ac.in पर अपना रिज्युमे भेज सकते हैं। बता दें कि यूपीईएस की स्थापना वर्ष 2003 में उत्तराखण्ड विधानसभा के यूपीईएस एक्ट, 2003 द्वारा हुई थी, यह यूजीसी और एनएएसी से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी है। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए विज्ञापन को देख सकते हैं।
टैग्स जॉब्स वैकेंसी यूपीईएस स्कूल ऑफ मॉडर्न मीडिया