होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘Times Network’ में नौकरी पाने का अच्छा मौका, यहां देखें विज्ञापन
‘Times Network’ में नौकरी पाने का अच्छा मौका, यहां देखें विज्ञापन
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) की ओर से इन पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को हैंडल करने के लिए उम्मीदवारों की जरूरत है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस बारे में सोशल मीडिया पर जारी विज्ञापन के अनुसार, आवेदकों की अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को हैंडल करने का एक से तीन साल का अनुभव होना चाहिए। न्यूज मीडिया का अनुभव होना जरूरी है। इसके साथ ही यदि बिजनेस न्यूज की जानकारी है तो उसे अतिरिक्त एडवांटेज दिया जाएगा।
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो इच्छुक आवेदकों को मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट/पोस्टग्रेजुएट होना चाहिए। ये नियुक्तियां नोएडा के लिए हैं। इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे rajeev.pandey@timesgroup.com पर भेज सकते हैं। इस बारे में जारी विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स जॉब टाइम्स नेटवर्क नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब्स सोशल मीडिया कैंडिडेट्स