होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘टाइम्स नेटवर्क’ में वैकेंसी, ऑटोमोबाइल में रुचि रखने वालों के लिए अच्छा मौका
‘टाइम्स नेटवर्क’ में वैकेंसी, ऑटोमोबाइल में रुचि रखने वालों के लिए अच्छा मौका
‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) की ऑटोमोबाइल यूनिट ‘टाइम्स ड्राइव’ (Times Drive) में वीडियो एडिटर के पद पर वैकेंसी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) की ऑटोमोबाइल यूनिट ‘टाइम्स ड्राइव’ (Times Drive) में वीडियो एडिटर के पद पर वैकेंसी है। इस पद पर नियुक्ति के लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, यह नौकरी नोएडा के लिए है। इच्छुक उम्मीदवारों को एडोब प्रीमियर प्रो, फोटोशॉप और आफ्टर इफेक्ट्स जैसे टूल्स के साथ काम करने का अच्छा अनुभव होना चाहिए।
चुने गए आवेदक को यूट्यूब और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए टेस्ट ड्राइव, रिव्यू, इंटरव्यू और ऑटोमोटिव स्टोरीज को एडिट करना होगा। इसके साथ ही, इंस्टाग्राम और यूट्यूब के लिए ट्रेंडिंग शॉर्ट्स और रील्स बनाने की क्षमता भी जरूरी है।
उम्मीदवारों को DSLR या मिररलेस कैमरों, स्टूडियो लाइटिंग और ऑडियो सेटअप की बुनियादी समझ होनी चाहिए। वीडियो स्टोरीटेलिंग और टीम के साथ मिलकर काम करने की क्षमता भी जरूरी है।
अगर आपको गाड़ियों और ऑटोमोटिव कंटेंट का शौक है, तो यह मौका आपके लिए खास है। इस पद के लिए संबंधित फील्ड में काम करने का तीन से छह साल तक का अनुभव होना चाहिए।
इच्छुक उम्मीदवार यहां क्लिक कर अप्लाई कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं और क्यूआर कोड स्कैन कर भी अप्लाई कर सकते हैं।
टैग्स