होम / एडमिशन-जॉब्स / इस डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म को चाहिए पत्रकार, करें आवेदन
इस डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म को चाहिए पत्रकार, करें आवेदन
इसके लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इस बारे में किए गए ट्वीट के अनुसार, आवेदक को दो से चार साल का अनुभव होना चाहिए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए ‘द क्विंट’ (The Quint) से जुड़ने का अच्छा अवसर है। दरअसल, इस डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म को टेक रिपोर्टर (Tech Reporter) की तलाश है। इसके लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
इस बारे में ‘द क्विंट’ की ओर से किए गए ट्वीट के अनुसार, आवेदक को दो से चार साल का अनुभव होना चाहिए। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नए ट्रेंड्स और रिसर्च के बारे में पता होना चाहिए। इसके अलावा उसे टेक्नोलॉजी पॉलिसी और कानून की जानकारी भी होनी चाहिए।
इस पद पर काम करने के इच्छुक उम्मीदवार अपना रिज्युमे jobs@thequint.com पर भेज सकते हैं।
#Hiring | We are looking for a tech reporter. Send your CVs to jobs@thequint.com. pic.twitter.com/nlmmF7ICPO
— The Quint (@TheQuint) September 13, 2021
टैग्स जॉब नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब्स द क्विंट