होम / एडमिशन-जॉब्स / हिंदी एडिटर के पद पर वैकेंसी, करें आवेदन
हिंदी एडिटर के पद पर वैकेंसी, करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार को हिंदी मीडिया में काम करने का कम से कम सात साल का अनुभव होना चाहिए
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
मीडिया प्लेटफॉर्म ‘यूथ की आवाज’ ‘YKA’ को हिंदी एडिटर की तलाश है। इसके लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। इस पद पर काम करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार को हिंदी मीडिया में काम करने का कम से कम सात साल का अनुभव होना चाहिए, जिसमें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तीन साल या उससे ज्यादा काम किया हो।
इसके अलावा राइटर्स के साथ काम करने का अनुभव होने के साथ ही संपादन में अच्छी पकड़ होनी चाहिए। जर्नलिज्म/मीडिया में ग्रेजुएट उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक आवेदक careers@youthkiawaaz.com पर अपना रिज्युमे भेज सकते हैं।
टैग्स जॉब्स नौकरी मीडिया जॉब्स हिंदी एडिटर यूथ की आवाज