होम / एडमिशन-जॉब्स / पत्रकारों के लिए PTI में नौकरी का मौका, इस पद पर है वैकेंसी
पत्रकारों के लिए PTI में नौकरी का मौका, इस पद पर है वैकेंसी
इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदक की अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। इसके अलावा उसे समसामयिक मामलों की भी अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए यह खबर काफी काम की है। दरअसल, देश की जानी-मानी न्यूज एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (PTI) में मुंबई, बेंगलुरु, जयपुर और हैदराबाद के लिए रिपोर्टर के पद पर वैकेंसी है।
मुंबई व बेंगलुरु में पीटीआई को दो-दो और जयपुर व हैदराबाद में एक-एक रिपोर्टर चाहिए। इसके लिए पीटीआई ने इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इन पदों पर काम करने के इच्छुक आवेदक की अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। इसके अलावा उसे समसामयिक मामलों की भी अच्छी जानकारी होनी चाहिए।
इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे जल्द से जल्द jobs@pti.in पर भेज सकते हैं।
टैग्स जॉब पीटीआई नौकरी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया वैकेंसी न्यूज एजेंसी मीडिया जॉब्स भर्ती