होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘PTI’ दे रही है नौकरी का मौका, इन पदों पर है वैकेंसी
‘PTI’ दे रही है नौकरी का मौका, इन पदों पर है वैकेंसी
देश की प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी 'प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया' (PTI) पत्रकारों को अपने यहां नौकरी का मौका दे रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
देश की प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसी 'प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया' (PTI) पत्रकारों को अपने यहां नौकरी का मौका दे रही है। दरअसल, यहां असाइनमेंट डेस्क पर एसोसिएट प्रड्यूसर/प्रड्यूसर के पद पर वैकेंसी है।
पदों की संख्या दो है और यह नियुक्तियां दिल्ली के लिए होनी हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए एजेंसी की ओर से योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इच्छुक आवेदकों के पास तीन से पांच साल का अनुभव होना चाहिए। इसके साथ ही अंग्रेजी और दक्षिण भारतीय भाषा पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए।
इसके अलावा इस न्यूज एजेंसी को झारखंड के लिए रिपोर्टर की भी जरूरत है। इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे जल्द से जल्द jobs@pti.in पर भेज सकते हैं।
टैग्स रिपोर्टर जॉब पीटीआई नौकरी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया वैकेंसी न्यूज एजेंसी मीडिया जॉब्स प्रड्यूसर भर्ती एसोसिएट प्रड्यूसर असाइनमेंट डेस्क