होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘आउटलुक’ ने इस पद पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
‘आउटलुक’ ने इस पद पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए ‘आउटलुक पब्लिशिंग इंडिया प्रा. लि’ (Outlook Publishing (India) Pvt. Ltd.) से जुड़ने का अच्छा मौका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए ‘आउटलुक पब्लिशिंग इंडिया प्रा. लि’ (Outlook Publishing (India) Pvt. Ltd.) से जुड़ने का अच्छा मौका है।
दरअसल, देश के इस प्रमुख पब्लिशिंग हाउस को ‘आउटलुक बिजनेस’ (Outlook Business) के लिए सब एडिटर की तलाश है। इस पद पर भर्ती के लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं।
इस बारे में सोशल मीडिया पर जारी विज्ञापन के अनुसार, आवेदक को बिजनेस, इकनॉमी और फाइनेंस की अच्छी समझ होनी चाहिए। उसे लंबे फॉर्मेट में बिजनेस स्टोरीज को संपादित (edit) और पुनर्लेखन (rewrite) करना आना चाहिए।
इसके साथ ही आवेदक को किसी बिजनेस मीडिया संस्थान में कॉपी/रीराइट डेस्क पर काम करने का दो से तीन साल का अनुभव होना चाहिए।
इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे और संबंधित डॉक्यूमेंट्स prachi@outlookindia.com पर भेज सकते हैं।
टैग्स जॉब नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब्स बिजनेस मैगजीन सब एडिटर आउटलुक पब्लिशिंग इंडिया प्रा. लि. आउटलुक बिजनेस मैगजीन आउटलुक बिजनेस