होम / एडमिशन-जॉब्स / न्यूज18 इंडिया’ के इस डिजिटल वेंचर को चाहिए पत्रकार, अप्लाई करने की आज आखिरी डेट

न्यूज18 इंडिया’ के इस डिजिटल वेंचर को चाहिए पत्रकार, अप्लाई करने की आज आखिरी डेट

क्या आप डिजिटल पत्रकारिता में रुचि रखते हैं और लीक से हटकर काम करना चाहते हैं, तो यह मौका ‘न्यूज18 इंडिया’ के रीजनल वेंचर ‘न्यूज18 उत्तराखंड’ ने आपको दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

क्या आप डिजिटल पत्रकारिता में रुचि रखते हैं और लीक से हटकर काम करना चाहते हैं, तो यह मौका ‘न्यूज18 इंडिया’ के रीजनल वेंचर ‘न्यूज18 उत्तराखंड’ ने आपको दिया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘न्यूज18 उत्तराखंड’ राज्य के चुनिंदा जिलों और सेंटर्स में युवा और जोशीले पत्रकारों को साथ जोड़ना चाहता है, लिहाजा इस प्लेटफॉर्म को चमोली, अल्मोड़ा, देहरादून-मसूरी, नैनीताल, हल्द्वानी-रामनगर और हरिद्वार-ऋषिकेश सेंटर के लिए डिजिटल पत्रकारों की जरूरत है।

योग्यता :

आपको मोबाइल से वीडियो शूट करना आना चाहिए। कैमरे के सामने कॉन्फिडेंट दिखना और खबरों से आगे की खबर विजुअली सोचने की क्षमता आपकी फितरत हो। टाइट डेडलाइन में तेजी के साथ काम करना आपकी आदत में शुमार हो। आप लोकल हो और अपने प्रदेश के साथ जहां के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उस जिले/सेंटर की पूरी रखते/रखती हों। हिंदी के अलावा अंग्रेजी की समझ, स्थानीय बोली के ज्ञान के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपकी सक्रियता आपके चयन का आधार होगा।

पात्रता :

आपकी उम्र 32 साल से कम होनी चाहिए। आपको किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट/ पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। BCA, MCA, BTech, MBA आपका विषय कुछ भी हो सकता है। आपके पास एक स्मार्टफोन और लैपटॉप होना चाहिए।

यदि दी गईं उपरोक्त शर्तों पर अपने आपको खड़ा पाते हैं, तो फिर देर किस बात की है, दिए हुए लिंक www.news18.com/local18 पर तुरंत अप्लाई कीजिए। शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को लिखित एग्जाम और इंटरव्यू के लिए संपर्क किया जाएगा। अप्लाई करने की आखिरी डेट 5 जून शाम 6 बजे तक है।


टैग्स जॉब नौकरी न्यूज18 इंडिया डिजिटल वेंचर  पत्रकार न्यूज18 उत्तराखंड
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

1 day ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

1 day ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

4 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

1 hour ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

10 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

6 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

11 hours ago