होम / एडमिशन-जॉब्स / वेब न्यूज चैनल में पत्रकारों के लिए वैकेंसी
वेब न्यूज चैनल में पत्रकारों के लिए वैकेंसी
एक या दो साल के अनुभव वाले पत्रकारों के साथ फ्रेशर्स भी अप्लाई कर सकते हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
नौकरी की तलाश कर रहे पत्रकारों के लिए हिंदी वेब न्यूज चैनल ‘सार्थक न्यूज’ में काम करने का अच्छा मौका है। यहां मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की जरूरत है। ग्राफिक्स एडिटर्स, इनपुट/आउटपुट के साथ ही एंकर के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए एक या दो साल के अनुभव वाले पत्रकारों के साथ फ्रेशर्स भी अप्लाई कर सकते हैं।
इन पदों पर उन्हीं आवेदकों को चुना जाएगा, जो शुद्धता के साथ हिंदी लिखने और अंग्रेजी आसानी से समझने में सक्षम होंगे। इच्छुक आवेदक sarthaknews24x7@gmail.com और sarthaknewsnetwork@gmail.com पर अपना रिज्युमे भेज सकते हैं।
टैग्स वैकेंसी मीडिया जॉब्स सार्थक न्यूज