होम / एडमिशन-जॉब्स / Times Network की इस वेबसाइट में नौकरी का मौका, यूं करें अप्लाई
Times Network की इस वेबसाइट में नौकरी का मौका, यूं करें अप्लाई
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) से जुड़ने का काफी अच्छा मौका है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) से जुड़ने का काफी अच्छा मौका है। दरअसल इस नेटवर्क को अपनी ‘ईटी नाउ’ (www.etnownews.com) की डिजिटल टीम (हिंदी व अंग्रेजी) के लिए पॉलिटिकल व बिजनेस बीट पर सब एडिटर और सीनियर सब एडिटर की तलाश है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यह पद नोएडा स्थित ऑफिस के लिए हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदक के पास एक से पांच साल का अनुभव होना आवश्यक है। उसे स्टॉक मार्केट, आईपीओ, म्यूचल फंड, पर्सनल फाइनेंस, कॉरपोरेट न्यूज, स्टार्टअप, बिजनेस न्यूज के टर्म की समझ होनी चाहिए। फीचर और स्टोरी लिखना आना चाहिए। एसईओ (SEO) की भी बेसिक जानकारी होनी चाहिए।
इसके अलावा एजेंसी की खबरों को तलाशना, उन्हें एडिट करना, सोशल मीडिया टूल्स की समझ और न्यूज में उनका इस्तेमाल करना आना चाहिए। ऑरिजनल कंटेंट क्रिएट करने के साथ ही ट्रेंड व कंप्टीशन में क्या चल रहा है, इस बात की भी जानकारी होनी चाहिए।
इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक पत्रकार अपना अपडेटेड रिज्युमे saravanan.r1timesgroup.com पर भेज सकते हैं। जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, सब्जेक्ट लाइन में उसका जिक्र जरूर करें। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स जॉब टाइम्स नेटवर्क नौकरी डिजिटल वैकेंसी मीडिया जॉब्स सब एडिटर सीनियर सब एडिटर भर्ती डिजिटल टीम