होम / एडमिशन-जॉब्स / प्रसार भारती ने निकाली एडिटर समेत इन पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

प्रसार भारती ने निकाली एडिटर समेत इन पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

यदि आप पत्रकार हैं और जॉब की तलाश में है, तो प्रसार भारती से जुड़ने के लिए आपके लिए आपके पास सुनहरा मौका है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

यदि आप पत्रकार हैं और जॉब की तलाश में है, तो प्रसार भारती से जुड़ने के लिए आपके लिए आपके पास सुनहरा मौका है। दरअसल प्रसार भारती ने ऑल इंडिया रेडियो के आइजोल यूनिट के लिए न्यूज रीडर सह ट्रांसलेटर एवं रिपोर्टर/एडिटर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 28 सितंबर है।

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल पोर्टल prasarbharati.gov.in पर जाकर  उपयुक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता :

जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, जर्नलिज्म या मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा अथवा एमए डिग्री धारक कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा :

पदों के लिए आवेदन करने के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया :

बता दें कि कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा, जिसमें जीके, जनरल अवेयरनेस, सामान्य अंग्रेजी, एप्टिट्यूड और मीडिया कम्युनिकेशन से प्रश्न पूछे जाएंगे।

आवेदन शुल्क :

पदों के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपए है। हालांकि एससी, एसटी एवं ओबीसी के लिए यह शुल्क 225 रुपए है।

आवेदन प्रक्रिया :

कैंडिडेट्स को ऑफिशियल पोर्टल prasarbharati.gov.in पर दिए गए आवेदन पत्र को भरकर, ‘THE HEAD OF OFFICE, All India Radio, Aizawl’ के पते पर 28 सितंबर तक भेजना होगा। जिस पद पर आपको आवेदन करना है उसके लिए आपको लिफाफे (Envelop) पर ‘Application for the Casual ….’ के बाद किसी एक पद को मेंशन करना होगा, यानी ‘Application for the Casual NRT & Reporter/Editor’ लिखना होगा।  

अधिक जानकारी के लिए प्रसार भारती पर क्लिक कर भर्ती का नोटिफिकेशन देख सकते हैं।


टैग्स जॉब्स एंकर नौकरी न्यूज रीडर
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

1 day ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

1 day ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

4 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

1 week ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

10 minutes ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

9 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

5 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

10 hours ago