होम / एडमिशन-जॉब्स / इंडिया टुडे समूह की वेबसाइट में काम करने का बेहतर मौका
इंडिया टुडे समूह की वेबसाइट में काम करने का बेहतर मौका
आवेदक जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, सब्जेक्ट लाइन में उसका जिक्र जरूर करें
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
अपने अनूठे कंटेंट के लिए पहचानी जाने वाली इंडिया टुडे ग्रुप की हिंदी वेबसाइट ‘द लल्लनटॉप’ (The Lallantop) में दो वैकेंसी हैं। यह पद ट्रेडिशनल नहीं हैं। यानी मीडिया की डिग्री नहीं चाहिए। ‘द लल्लनटॉप’ द्वारा इन दो पदों के लिए इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं।
1. इन्स्टाग्राम बफ + कविता से प्रेम
(ऐसा व्यक्ति जिसे हिंदी कविता में रुचि हो। आजकल के अच्छे कवियों को पढ़ते हों। नई चीजें पढ़ने से परहेज न हो। इसके साथ ही इन्स्टाग्राम की अच्छी नॉलेज हो।)
इसके लिए इंस्टाग्राम पर prashant pandey1172 पर संपर्क करें.
2. इलस्ट्रेटर
(डिजायन/फाइन आर्ट्स में डिग्री वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। चित्रकारी बढ़िया कर सकें। यानी 10 मिनट में किसी भी बारे में डिजिटल इलस्ट्रेशन बनाकर दे दें।)
अप्लाई करने के लिए अपने रिज्युमे को thelallantoppp@gmail.com पर भेजें। सैलरी मीडिया इंडस्ट्री के स्टैंडर्ड्स के मुताबिक़ होगी। पहली पोजीशन के लिए अप्लाई कर रहे/रही हैं तो सब्जेक्ट में For Position1 लिखें। अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट का लिंक साथ में जरूर दें। दूसरी पोजीशन के लिए सब्जेक्ट में For Position 2 लिखें। साथ में डिजिटली बनाए गए कुछ सैंपल चित्र अटैच करें।
टैग्स इंडिया टुडे वैकेंसी मीडिया जॉब्स दी लल्लनटॉप