होम / एडमिशन-जॉब्स / IIMC में नौकरी करने का मौका, वॉक इन इंटरव्यू कल
IIMC में नौकरी करने का मौका, वॉक इन इंटरव्यू कल
इन पदों पर कांट्रैक्ट के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। चुने गए उम्मीदवारों को 35000 रुपए सैलरी दी जाएगी
पंकज शर्मा 6 years ago
देश के प्रतिष्ठित मास कम्युनिकेशन शिक्षण संस्थान ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) में नौकरी करने का शानदार मौका है। दरअसल,आईआईएमसी ने दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय के लिए ‘एकैडमिक कम टीचिंग एसोसिएट्स’ (Academic Cum Teaching Associates) के सात पदों पर नियुक्ति के लिए इच्छुक और योग्य आवेदकों से आवेदन मांगे हैं।
इन पदों पर नियुक्ति वॉक इन इंटरव्यू के आधार पर होगी। इसके लिए 28 अगस्त, 2019 को सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है। इन पदों पर कांट्रैक्ट के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। चुने गए उम्मीदवारों को 35000 रुपए सैलरी दी जाएगी।
इन पदों के लिए शैक्षिक योग्यता की बात करें तो आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जर्नलिज्म/ मॉस कम्युनिकेशन या सामाजिक विज्ञान में 50 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स डिग्री होनी चाहिए।इसके अलावा अगर उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ मास कम्युनिकेशन, जर्नलिज्म, विज्ञापन/रेडियो और टीवी में डिप्लोमा भी है, तो भी वे आवेदन कर सकते हैं।
आवेदक की हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए। इसके अलावा संबंधित विषय में नेट क्वालीफाई होना चाहिए। आवेदकों के पास मीडिया अथवा टीचिंग में कम से कम तीन साल का अनुभव भी होना चाहिए। इन पदों के लिए अधिकतम आयुसीमा 40 साल रखी गई है।
इच्छुक आवेदकों को वॉक इन इंटरव्यू के लिए रिज्युमे, पासपोर्ट साइज फोटो और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स समेत तय समय से आधा घंटे पहले पहुंचना होगा। इस बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
टैग्स आईआईएमसी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन भारतीय जनसंचार संस्थान एकैडमिक कम टीचिंग एसोसिएट्स