होम / एडमिशन-जॉब्स / CNBC-TV18 को चाहिए बिजनेस पत्रकार, ऐसे करें आवेदन
CNBC-TV18 को चाहिए बिजनेस पत्रकार, ऐसे करें आवेदन
नई जॉब तलाश रहे बिजनेस रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों के लिए नेटवर्क18 ग्रुप के डिजिटल पोर्टल ‘CNBC-TV18’ (www.cnbctv18.com) में सुनहरा मौका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
नई जॉब तलाश रहे बिजनेस रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों के लिए नेटवर्क18 ग्रुप के डिजिटल पोर्टल ‘CNBC-TV18’ (www.cnbctv18.com) में सुनहरा मौका है। दरअसल, यहां ऐसे रिपोर्टर/ कॉरेस्पोंडेंट की तलाश है, जिन्हें शुरुआती ट्रेंड्स की पहचान हो, इंडस्ट्री में हो रहे बदलावों पर बारीकी से नजर रख सकें, लेखन क्रिया तथ्यात्मक और सटीक हो, अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतय: निर्वहन कर सके।
चयनित उम्मीदवार को रिपोर्टिंग के साथ-साथ लेखन करना होगा। साथ ही ब्रेकिंग स्टोरीज भी देनी होगी। प्रमुख इंडस्ट्री के इवेंट्स और कॉन्फ्रेंस को कवर करना होगा। घटनाक्रम पर तुरंत ही प्रतिक्रिया देनी होगी और जहां भी जरूरत होगी, वीडियो के माध्यम से भी खबर को एक्सप्लेन करना होगा।
यहां बता दें कि जो उम्मीदवार कॉरपोरेट व बिजनेस न्यूज को पहले से कवर कर रहे हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। यह जॉब मुंबई के लिए है।
इस जॉब के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें इस इंडस्ट्री में 01- 05 वर्षों का अनुभव हो।
इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी और आवेदन के लिए CNBC-TV18 Job पर क्लिक करें।
टैग्स रिपोर्टर पत्रकार मीडिया जॉब्स नौकरी सीएनबीसी-टीवी18