होम / एडमिशन-जॉब्स / 'भारत 24' के डिजिटल प्लेटफॉर्म में विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
'भारत 24' के डिजिटल प्लेटफॉर्म में विभिन्न पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
हिंदी न्यूज चैनल 'भारत 24' (Bharat 24) अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को विस्तार देने की कवायद में है। लिहाजा इस कड़ी में उसे विभिन्न पदों पर लोगों की जरूरत है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
हिंदी न्यूज चैनल 'भारत24' (Bharat 24) अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को विस्तार देने की कवायद में है। लिहाजा इस कड़ी में उसे विभिन्न पदों पर लोगों की जरूरत है और इसके लिए वैकेंसी निकाली गई है। फेसबुक पब्लिशर्स, यू-ट्यूब पब्लिशर्स, ट्रेनी, इंटर्न और वीडियो एडिटर के पदों पर जॉब तलाशने वालों के लिए यहां बेहतरीन मौका है।
उपरोक्त पदों पर आवेदन के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को शब्दों की जादूगरी से लोगों की दिलों में समा जाने की कला आनी चाहिए, ताकि अपनी फिरकी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों को जुटा सकें, क्योंकि उनकी लेखनी ही योग्यता का पैमाना होगी।
यहा बता दें कि वीडियो एडिटर्स के पद के लिए एक से दो साल का अनुभव जरूरी है। इच्छुक आवेदक अपना रिज्यूमे ई-मेल आईडी shashikeshranjan@bharat24live.com पर भेजें।
टैग्स जॉब्स नौकरी भारत24