होम / एडमिशन-जॉब्स / प्रसार भारती को चाहिए डिजिटल सीनियर एडिटर, यूं करें आवेदन
प्रसार भारती को चाहिए डिजिटल सीनियर एडिटर, यूं करें आवेदन
मीडिया के फील्ड में यदि आपको अच्छा अनुभव है, डिजिटल में भी काम किया है और आप जॉब तलाश रहे हैं, तो प्रसार भारती ने आपको सुनहरा मौका दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
मीडिया के फील्ड में यदि आपको अच्छा अनुभव है, डिजिटल में भी काम किया है और आप जॉब तलाश रहे हैं, तो प्रसार भारती ने आपको सुनहरा मौका दिया है। प्रसार भारती ने डिजिटल सीनियर एडिटर के आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख नोटिफिकेशन जारी होने के (17/05/21) चार हफ्तों के भीतर करना है।
Prasar Bharati invites applications for the position of Digital Senior Editor.https://t.co/BwGB2Y4Aju
— Prasar Bharati प्रसार भारती (@prasarbharati) May 17, 2021
रिक्ति विवरण :
डिजिटल सीनियर एडिटर के लिए पदों की संख्या : 2 पद
योग्यता और आयु सीमा : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से मासकम्युनिकेशन या जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से लिट्रेचर में पोस्ट ग्रेजुएट।
अनुभव : बता दें कि इसके लिए वे लोग ही आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें मीडिया में पंद्रह वर्षों से भी ज्यादा का अनुभव हो, साथ ही साथ डिजिटल मीडिया में कम से कम पांच साल का अनुभव हो। हिंदी व अग्रेजी दोनों ही भाषाओं में फीचर राइटिंग व एडिटिंग का ज्ञान हो।
वेबसाइट्स, ऐप्स व अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म पर विभिन्न जॉनर्स के ऑडियंस के लिए कंटेंट उपलब्ध कराने का अनुभव होना चाहिए।
समकालीन मुद्दों पर रिसर्च के साथ कंटेंट प्रदान का ज्ञान हो।
सोशल मीडिया टूल्स व अन्य लोकप्रिय प्लेटफॉर्म का प्रयोग करना आता हो।
उम्र : 50 वर्ष से कम
कैसे करें आवेदन:
इच्छुक और पात्र आवेदक को अपने आवेदन पत्र के साथ संल्गन अपने डॉक्यूमेंट्स की प्रतियां नोटिफिकेशन जारी होने के (17/05/21) चार हफ्तों के भीतर भेजना होगा। इच्छुक उम्मीदवार को आवेदन Deputy Director (TM&SO), Prasar Bharati Secretariat, Prasar Bharati House, Tower ‘C’, Copernicus Marg, New Delhi (110001) पते पर करना हैं। उम्मीदवार डाक के जरिए आवेदन भेज सकते हैं।
प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट prasarbharati.gov.in पर जाकर उम्मीदवार नोटिफिकेशन और आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
टैग्स प्रसार भारती जॉब नौकरी डिजिटल सीनियर एडिटर