होम / एडमिशन-जॉब्स / पत्रकारों के लिए ‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में वैकेंसी, यहां देखें विज्ञापन
पत्रकारों के लिए ‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में वैकेंसी, यहां देखें विज्ञापन
नई नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए ‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम से जुड़ने का काफी अच्छा मौका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
नई नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए ‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम से जुड़ने का काफी अच्छा मौका है। दरअसल, ‘दैनिक भास्कर’ को जयपुर (राजस्थान) में अपनी वीडियो टीम के लिए प्रोड्यूसर कम एंकर की जरूरत है। इस पद पर नियुक्ति के लिए योग्य व इच्छुक पत्रकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस बारे में जारी विज्ञापन के अनुसार, आवेदकों के पास एक से पांच साल तक का अनुभव होना चाहिए। हिंदी पर अच्छी पकड़ होनी चाहिए। तेज गति में हिंदी टाइपिंग आनी चाहिए। न्यूज और प्रोग्रामिंग की समझ होनी चाहिए। इसके साथ ही वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और वॉइस ओवर की जानकारी होनी चाहिए।
इसके अलावा यहां स्पेशल रिपोर्टिंग टीम में सीनियर रिपोर्टर की भी जरूरत है। इस पद के लिए आवश्यक योग्यता की बात करें तो राजस्थान में कम से कम 10 साल रिपोर्टिंग का अनुभव होना चाहिए। इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और स्टिंग ऑपरेशन करने का अनुभव होना चाहिए। टेक्स्ट और वीडियो दोनों में निपुण होना चाहिए। लिखने के साथ सेल्फ वीडियो बनाने का अनुभव भी होना चाहिए। यही नहीं, स्वच्छ छवि और पत्रकारिता के प्रति जुनून होने के साथ-साथ पत्रकारिता में पूरे राजस्थान में काम करने का एक्सपोजर भी होना चाहिए।
इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे surjan.singh@dainikbhaskar.com पर भेज सकते हैं। इसके साथ ही अपना एंकरिंग सैंपल, बेस्ट कॉपी सैंपल और वॉइस ओवर सैंपल भेजना न भूलें। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापनों से ले सकते हैं।
टैग्स जॉब्स जॉब नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब दैनिक भास्कर डिजिटल डीबी डिजिटल हायरिंग प्रोड्यूसर कम एंकर