होम / एडमिशन-जॉब्स / Jagran New Media दे रहा पत्रकारों को नौकरी का मौका, करें आवेदन
Jagran New Media दे रहा पत्रकारों को नौकरी का मौका, करें आवेदन
देश के प्रमुख मीडिया समूह 'जागरण प्रकाशन लिमिटेड' की डिजिटल विंग ‘जागरण न्यू मीडिया’ (Jagran New Media) में पत्रकारों के लिए नौकरी का काफी अच्छा मौका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
देश के प्रमुख मीडिया समूह 'जागरण प्रकाशन लिमिटेड' की डिजिटल विंग ‘जागरण न्यू मीडिया’ (Jagran New Media) में पत्रकारों के लिए नौकरी का काफी अच्छा मौका है। दरअसल, 'जागरण न्यू मीडिया' को हेल्थ व लाइफस्टाइल सेगमेंट के लिए राइटर्स की जरूरत है। इसके लिए सब एडिटर/सीनियर सब एडिटर पद पर काम करने के लिए इच्छुक व योग्य पत्रकारों से आवेदन मांगे गए हैं।
यह पद दिल्ली के लिए हैं। इच्छुक आवेदकों के पास एक से पांच साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर पकड़ होनी चाहिए। इच्छुक आवेदक अपना रिज्युमे megha.miglani@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।
इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ली जा सकती है।
टैग्स दैनिक जागरण जॉब्स नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब्स जागरण न्यू मीडिया कंटेंट राइटर्स राइटर्स