होम / एडमिशन-जॉब्स / BBC में नौकरी का मौका, नौ अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं पत्रकार
BBC में नौकरी का मौका, नौ अगस्त तक अप्लाई कर सकते हैं पत्रकार
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए बहुत ही अच्छा मौका है। यह पद दिल्ली के लिए है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए बहुत ही अच्छा मौका है। दरअसल, ‘बीबीसी’ (BBC) को गुजराती भाषा में अपनी टीम के लिए एक सीनियर जर्नलिस्ट की जरूरत है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। यह पद दिल्ली के लिए है। आवेदन करने की आखिरी तारीख नौ अगस्त 2022 है।
इस पद के लिए चुने गए सीनियर जर्नलिस्ट के पास बीबीसी न्यूज के गुजराती दर्शकों के लिए बीबीसी की वेबसाइट, टीवी, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और पॉडकास्ट के लिए उच्चतम पेशेवर मानक अपनाते हुए वीडियो, ऑडियो और डिजिटल कंटेंट को तैयार करने, उसे संपादित करने और प्रॉडक्शन की जिम्मेदारी होगी।
चुने गए उम्मीदवार को ऑडियो/विजुअल अथवा दोनों में बीबीसी गुजराती के लिए कंटेंट तैयार करना होगा। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने अथवा अप्लाई करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
टैग्स जॉब्स बीबीसी नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब्स ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन