होम / एडमिशन-जॉब्स / 'जनसत्ता' न्यूज पोर्टल को चाहिए INTERNS, यूं कर सकते हैं अप्लाई
'जनसत्ता' न्यूज पोर्टल को चाहिए INTERNS, यूं कर सकते हैं अप्लाई
यदि आप पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं और डिजिटल मीडिया में रुचि रखते हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
यदि आप पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे हैं और डिजिटल मीडिया में रुचि रखते हैं, तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। दरअसल, ‘इंडियन एक्सप्रेस’ समूह के हिंदी न्यूज पोर्टल जनसत्ता.कॉम’(jansatta.com) को नोएडा में इंटर्न्स की जरूरत है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस इंटर्नशिप के तहत चयनित प्रतिभागियों को समाचार लेखन और संपादन का व्यावहारिक अनुभव मिलेगा। इसके साथ ही ट्रेंडिंग विषयों पर नजर रखने, डिजिटल पब्लिशिंग में सहयोग करने, रिसर्च, फैक्ट चेकिंग और कंटेंट को-ऑर्डिनेशन जैसे जरूरी कार्यों में भी भागीदारी करनी होगी।
यदि आप तेज, जिम्मेदार और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी रुचि रखने वाले युवा हैं, तो इस अवसर को न चूकें। इच्छुक उम्मीदवार यहां क्लिक कर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
टैग्स