होम / एडमिशन-जॉब्स / 'जागरण न्यू मीडिया' को चाहिए मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएटर, जल्द करें अप्लाई
'जागरण न्यू मीडिया' को चाहिए मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएटर, जल्द करें अप्लाई
जागरण समूह की डिजिटल कंपनी 'जागरण न्यू मीडिया' को अपने प्रमुख डिजिटल ब्रैंड ‘जागरण जोश’ में काम करने के लिए काम करने के लिए ‘मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएटर ( इंटरनेशनल एजुकेशन) की जरूरत है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
जागरण समूह की डिजिटल कंपनी 'जागरण न्यू मीडिया' (Jagran New Media) को अपने प्रमुख डिजिटल ब्रैंड ‘जागरण जोश’ (Jagran Josh) में काम करने के लिए ‘मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएटर ( इंटरनेशनल एजुकेशन) की जरूरत है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है और इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास संबंधित फील्ड में काम करने का दो से पांच साल तक का अनुभव होना चाहिए। यह पद अंग्रेजी भाषा के लिए है।
चुने गए आवेदक को वैश्विक शिक्षा से जुड़े विषयों, जैसे कि अंतरराष्ट्रीय नीतियां, शैक्षिक समाचार और वैश्विक मामलों पर लेख और वीडियो कंटेंट तैयार करना होगा। आवेदक को अंतरराष्ट्रीय शिक्षा, विश्व घटनाक्रम और अच्छा व प्रभावी कंटेंट तैयार करने की गहरी समझ होनी चाहिए।
इच्छुक आवेदक जल्द से जल्द अपना अपडेटेड रिज्युमे hiba.khan@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।
टैग्स