होम / एडमिशन-जॉब्स / इस मीडिया समूह में पेड इंटर्नशिप का मौका
इस मीडिया समूह में पेड इंटर्नशिप का मौका
आवेदक के पास पूर्व में काम करने का अनुभव न हो तो भी चलेगा
पंकज शर्मा 6 years ago
पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए बहुत ही अच्छा मौका है। दरअसल, प्रतिष्ठित मीडिया समूह ‘सन टीवी नेटवर्क’ (Sun TV Network) ने चेन्नई में पेड इंटर्नशिप के लिए इच्छुक युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
प्रोग्रामिंग, स्क्रिप्ट राइटर, ग्राफिक डिजायनर्स, एंकर्स आदि विधाओं में इंटर्नशिप के इच्छुक युवा यहां आवेदन कर सकते हैं। इस इंटर्नशिप के लिए आवेदक का ग्रेजुएट होना आवश्यक है। पूर्व में काम करने का अनुभव न हो तो भी चलेगा। इस इंटर्नशिप के लिए दो लाख रुपए सालाना भत्ता दिया जाएगा।
इच्छुक युवा इसके लिए अपने नवीनतम फोटोग्राफ के साथ careers@sunnetwork.in पर अपना रिज्युमे भेज सकते हैं। जिस डिपार्टमेंट में इंटर्नशिप करना चाहते हैं, सब्जेक्ट लाइन में उसका उल्लेख जरूर करें। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स मीडिया हाउस सन टीवी नेटवर्क इंटर्नशिप