होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘IIMC’ ने मास कम्युनिकेशन में इस पद के लिए निकाली वैकेंसी
‘IIMC’ ने मास कम्युनिकेशन में इस पद के लिए निकाली वैकेंसी
‘आईआईएमसी’ की ओर से इच्छुक व योग्य आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं। 25 नवंबर 2022 तक अप्लाई कर सकते हैं आवेदक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
देश के प्रतिष्ठित मीडिया शिक्षण संस्थान ‘भारतीय जनसंचार संस्थान’ (आईआईएमसी) को अपने रीजनल सेंटर आइजोल (मिजोरम) में नियुक्ति के लिए एक प्रोफेसर (मास कम्युनिकेशन) की जरूरत है। इसके लिए ‘आईआईएमसी’ की ओर से इच्छुक व योग्य आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं।
इस पद पर चुने गए आवेदक को आइजोल सेंटर पर नियुक्त किया जाएगा। हालांकि, उसे जरूरत पड़ने पर देश में आईआईएमसी के किसी भी सेंटर पर पदस्थ किया जा सकेगा। यह पद ओबीसी श्रेणी के लिए आरक्षित है।
इस पद पर आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार http://iimc.nic.in वेबसाइट से इस बारे में ज्यादा जानकारी ले सकते हैं और आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र के साथ आईआईएमसी, दिल्ली के पक्ष में देय 200 रुपये का डिमांड ड्रॉफ्ट (DD) भी संलग्न करना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र को 25 नवंबर 2022 की शाम पांच बजे तक डिप्टी रजिस्ट्रार, आईआईएमसी, अरुणा आसफ अली मार्ग, न्यू जेएनयू कैंपस, नई दिल्ली-110067 के पते पर भेजना होगा।
आवेदन पत्र के लिए आप यहां भी क्लिक कर सकते हैं।
टैग्स प्रोफेसर जॉब नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब्स भारतीय जनसंचार संस्थान भर्ती आईआएमसी मास कम्युनिकेशन