होम / एडमिशन-जॉब्स / डिजिटल मीडिया पर IIMC ने शुरू किया नया पीजी डिप्लोमा कोर्स

डिजिटल मीडिया पर IIMC ने शुरू किया नया पीजी डिप्लोमा कोर्स

यह पाठ्यक्रम 20-20 सीटों के साथ आईआईएमसी, नई दिल्ली के साथ-साथ इसके क्षेत्रीय केंद्र जम्मू और आइजोल (मिजोरम) में एक साथ शुरू किया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

देश के प्रतिष्ठित मीडिया प्रशिक्षण संस्‍थान ‘इंडियन इंस्‍टीट्यूट ऑफ मास कम्‍युनिकेशन’ (IIMC) ने इस साल से डिजिटल मीडिया पर नया पीजी डिप्लोमा कोर्स शुरू किया है। यह पाठ्यक्रम 20-20 सीटों के साथ आईआईएमसी, नई दिल्ली के साथ-साथ इसके क्षेत्रीय केंद्र जम्मू और आइजोल (मिजोरम) में एक साथ शुरू किया गया है। चार अन्य कोर्सज के साथ इस कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

बता दें कि ’आईआईएमसी ’ के पीजी डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन इस बार सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के आधार पर होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित किए जाने वाले एंट्रेंस टेस्ट के स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलेगा। ’आईआईएमसी ’ के कोर्सेज के लिए 18 जून तक cuet.nta.nic.in पर आवेदन किया जा सकता है।

’आईआईएमसी ’ के डीन (एकेडमिक) एवं प्रवेश प्रभारी प्रो. गोविंद सिंह ने बताया कि डिजिटल मीडिया का दायरा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है और इंडस्ट्री में युवा और प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की भारी मांग है। इस पाठ्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य छात्रों को पत्रकारिता, जनसंपर्क, विज्ञापन, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और डेवलपमेंट कम्युनिकेशन के क्षेत्र में नई और उभरती टेक्नोलॉजी और उनके अनुप्रयोग से परिचित कराना है। छात्रों को विभिन्न प्रकार के डिजिटल टूल्स का इस्तेमाल करके विभिन्न प्रकार के मीडिया मैसेज बनाने के लिए एक्सपोजर दिया जाएगा। इसके लिए अत्याधुनिक लैब की स्थापना की जा रही है। पाठ्यक्रम के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष रखी गई है।

इस कोर्स में Understanding New Media, New Media & Society, Internet as a Medium, Media and IT Laws, Online Research, Online Journalism, Social Media, Digital Marketing, Digital PR and Corporate Communication, Big Data, Data Journalism, New Media and Development, E-Governance, Fact-checking, Verification और Media Entrepreneurship विषय शामिल किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि ओडिया, मराठी, मलयालम और उर्दू पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षा ’आईआईएमसी ’ द्वारा अलग से आयोजित की जाएगी और इनके लिए आवेदन पत्र जल्द ही ’आईआईएमसी ’ की वेबसाइट www.iimc.gov.in पर जारी किए जाएंगे।

प्रो. गोविंद सिंह ने बताया कि जिन विद्यार्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री है, वे ’आईआईएमसी ’ में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र अपनी स्नातक की डिग्री के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर परीक्षा में शामिल हुए हैं या हो रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि ’आईआईएमसी ’ ने जम्मू और अमरावती परिसरों में 20-20 सीटों के साथ हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा कोर्स भी शुरू किया है। पहले इसे दिल्ली कैंपस से ही चलाया जा रहा था।

प्रो. सिंह के अनुसार किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विद्यार्थी अकादमिक विभाग, भारतीय जन संचार संस्थान, अरुणा आसफ अली मार्ग, नई दिल्ली-110067 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा दूरभाष नंबर 011-26742920, 26742940, 26742960 (एक्सटेंशन 233) पर भी संपर्क किया जा सकता है। मोबाइल नंबर 9818005590 के माध्यम से भी आवेदनकर्ता जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर विद्यार्थी व्हाट्सएप के द्वारा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो मोबाइल नंबर 9871182276 पर संदेश भेज सकते हैं।


टैग्स डिजिटल मीडिया आईआईएमसी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन भारतीय जनसंचार संस्थान डिप्लोमा प्रोग्राम पीजी डिप्लोमा नया कोर्स
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

8 hours ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

8 hours ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

3 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

6 days ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

12 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

13 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

6 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

3 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

14 hours ago