होम / एडमिशन-जॉब्स / इस वेबसाइट में इंटर्नशिप का मौका, जॉब कंफर्म होने का भी चांस
इस वेबसाइट में इंटर्नशिप का मौका, जॉब कंफर्म होने का भी चांस
आवेदक को हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग, सामान्य ट्रांसलेशन और खुद को खबरों से अपडेट रखने की कला आनी चाहिए
पंकज शर्मा 6 years ago
डिजिटल मीडिया और फील्ड रिपोर्टिंग में रुचि रखने वालों के लिए अच्छा मौका है। दरअसल, शिक्षा की खबरों से जुड़ी हिंदी वेबसाइट ‘एजुकेशनबीट’ (educationbeat) लॉन्च होने जा रही है। वेबसाइट को डेस्क (एडिटिंग) और फील्ड (रिपोर्टिंग) में काम करने के इच्छुक इंटर्न्स की जरूरत है। दो महीने की इंटर्नशिप के बाद योग्यता के आधार पर इंटर्न्स को परमानेंट भी किया जा सकता है।
आवेदक को हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग, सामान्य ट्रांसलेशन और खुद को खबरों से अपडेट रखने की कला आनी चाहिए। इसके साथ ही उनका इंटरनेट फ्रेंडली होना बहुत जरूरी है। आवेदन करने के इच्छुक hr.edubeats@gmail.com पर अपना रिज्युमे भेज सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि पांच अगस्त है। चयन का आधार टेस्ट और इंटरव्यू होगा। चयनित कैंडिडेट्स को नोएडा अथवा लखनऊ में काम करना होगा।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स ऑनलाइन मीडिया मीडिया जॉब्स इंटर्नशिप हिंदी वेबसाइट