होम / एडमिशन-जॉब्स / प्रसार भारती में इन पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
प्रसार भारती में इन पदों पर वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
इन पदों के लिए आवेदक की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और वॉइस टेस्ट के बाद किया जाएगा चयन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पब्लिक ब्रॉडकास्ट कंपनी ‘प्रसार भारती’ (Prasar Bharati) से जुड़ने का बहुत ही अच्छा अवसर है। दरअसल, प्रसार भारती को ‘ऑल इंडिया रेडियो’ (AIR) की न्यूज सर्विस डिवीजन के लिए संस्कृत और कश्मीरी भाषा में न्यूज रीडर कम ट्रांसलेटर के एक-एक पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की जरूरत है।
इन पदों के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित विषय पर उसकी मजबूत पकड़ होनी चाहिए। न्यूज पढ़ने के लिए आवेदक की आवाज दमदार होना जरूरी है। उसे कंप्यूटर के बारे में जानकारी भी होनी चाहिए। इन पदों के लिए आवेदक की उम्र 21 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और वॉइस टेस्ट के बाद उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 300 रुपए और SC/ST/OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 225 रुपए आवेदन शुल्क रखा गया है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार निर्धारित फॉर्मेट में अपना आवेदन छह दिसंबर 2019 तक डाक द्वारा या स्वयं प्रसार भारती के दफ्तर में जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र डिप्टी डायरेक्टर, एडमिनिस्ट्रेशन, न्यूज सर्विस डिवीजन, ऑल इंडिया रेडियो, न्यूज ब्रॉडकास्टिंग हाउस, संसद मार्ग, नई दिल्ली 110001 के पते पर भेजे जा सकते हैं।
इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
टैग्स प्रसार भारती ऑल इंडिया रेडियो मीडिया जॉब्स न्यूज रीडर कम ट्रांसलेटर