होम / एडमिशन-जॉब्स / वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त की कंपनी में नौकरी का मौका, ऐसे करें अप्लाई
वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त की कंपनी में नौकरी का मौका, ऐसे करें अप्लाई
इस पद के लिए आवेदक के पास दो साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा टेक्नोलॉजी की जानकारी के साथ ही उसे कंटेंट के प्रति जुनूनी होना चाहिए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
कोरोनावायरस (कोविड-19) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा कर लोगों को अपने घरों पर रहने की अपील की है। इस नाजुक मोड़ पर जहां कई कंपनियों में कामकाज बंद हो गया है, वहीं कई कंपनियां अपने एंप्लाईज को घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) का ऑप्शन दे रही हैं।
वर्क फ्रॉम होम के इस कल्चर के बीच वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त की मीडिया कंपनी ‘बरखा दत्त मीडिया प्राइवेट लिमिटेड’ (Barkha Dutt Media Pvt Ltd) ने ऐसे आवेदक की तलाश शुरू कर दी है, जो घर से ही कंपनी के कंटेंट को मैनेज कर सके और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे- ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसे पहुंचा सके।
इस पद के लिए आवेदक के पास दो साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा टेक्नोलॉजी की जानकारी के साथ ही उसे कंटेंट के प्रति जुनूनी होना चाहिए।
इस बात की जानकारी बरखा दत्त ने एक ट्वीट के जरिये दी है। इच्छुक आवेदक barkha.dutt@bdmpl.org पर संपर्क कर सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप बरखा दत्त द्वारा किए गए ट्वीट को यहां देख सकते हैं-
Freelance work opportunity in age of work from home. We are looking for someone to manage the content & outreach on our social media platforms- Twitter, FB, Insta for #Mojo & #WeTheWomen. 2 years experience, passion for content, tech savvy. Pls write barkha.dutt@bdmpl.org
— barkha dutt (@BDUTT) March 30, 2020
टैग्स बरखा दत्त मीडिया जॉब्स फ्रीलॉन्स