होम / एडमिशन-जॉब्स / दुनिया को अलविदा कह गए इन दो पत्रकारों को राणा यशवंत ने कुछ यूं किया याद

दुनिया को अलविदा कह गए इन दो पत्रकारों को राणा यशवंत ने कुछ यूं किया याद

दोनों पत्रकारों के इस तरह से अचानक चले जाने से न केवल परिजनों को बल्कि पत्रकारिता जगत को भी क्षति पहुंची है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

'आजतक' के पूर्व पत्रकार पंकज खेलकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह पुणे ब्यूरो में एसोसिएट एडिटर थे। वे लगभग 26 साल से इंडिया टुडे ग्रुप के साथ जुड़े हुए थे। सोमवार देर रात उन्हें हार्ट अटैक आया था. इस हार्ट अटैक के बाद उन्हें नहीं बचाया जा सका। वहींं दूसरी तरफ, एपीएन न्यूज के इनपुट हेड आरिज चंद्रा ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आरिज नोएडा स्थित अपने किराये के मकान में रह रहे थे। सोमवार रात उनकी तबीयत अचनाक बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आरिज न्यूरोलॉजिकल बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। लगभग 10 साल पहले उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी हुआ था। 

दोनों पत्रकारों के इस तरह से अचानक चले जाने से न केवल परिजनों को बल्कि पत्रकारिता जगत को भी क्षति पहुंची है। 'इंडिया न्यूज' के एडिटर-इन-चीफ राणा यशवंत ने दोनों याद करते हुए लिखा है-

‘‘आज दो सहयोगियों का असमय जाना सदमा दे गया। ‘आजतक’ पर पुणे से रिपोर्ट करने वाले शानदार पत्रकार पंकज खेलकर के निधन की खबर आई। उनको दिल का दौर पड़ा था। पंकज अपनी कई रिपोर्ट के चलते अलग पहचान बना चुके थे।

पंकज की खबर मिली ही थी कि आरिज चंद्रा के निधन की खबर आई। आरिज ने ‘आजतक’ मुंबई ब्यूरो में लंबा काम किया था। क्राइम के शानदार रिपोर्टर थे। एक दफा मुंबई गया तो मुझे जबरन घर ले गए। कहा, मम्मी ने आपके लिए चावल-दाल और चोखा-बजका बनाया है। गजब का स्वाद था उस खाने में।

मुझे याद है 26 नवंबर 2008 को रात हो ही रही थी और आरिज का फोन आया। सर, मुंबई में गोलियों की बहुत आवाज आ रही है। कुछ बड़ा है। थोड़ी देर बाद फिर फोन आया। सर, ये टेररिस्ट अटैक है। उसके बाद आरिज भी उस जोखिम भरी रिपोर्टिंग पर डट गए थे। पंकज और आरिज दोनों ने पत्रकारिता की शानदार सेवा की। लेकिन यह जाने का समय नहीं था।

ईश्वर दोनों की आत्मा को शांति दे और परिवार को इस कष्ट को सहने की शक्ति भी।’’


टैग्स पत्रकार जॉब्स नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब हायरिंग भारत24
सम्बंधित खबरें

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

2 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

5 days ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago

'जागरण न्यू मीडिया' में कई पदों पर वैकेंसी, यहां देखें विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर जानकारी के मुताबिक, कंटेंट, वीडियो और सेल्स से जुड़े कई अहम पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। अलग-अलग पदों के लिए अनुभव की सीमा भी तय की गई है।

04-February-2026

DD की कोलकाता रीजनल न्यूज यूनिट के लिए पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में स्ट्रिंगर की वैकेंसी

दूरदर्शन केंद्र कोलकाता की रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) ने पश्चिम बंगाल के सभी 23 जिलों में स्ट्रिंगर के नए पैनल के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

03-February-2026


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

11 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

2 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

12 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

12 hours ago