होम / एडमिशन-जॉब्स / 'डिज्नी स्टार' ने भारत में शुरू की छंटनी

'डिज्नी स्टार' ने भारत में शुरू की छंटनी

डिज्नी स्टार ने अपने पहले चरण के तहत भारत में अपने एम्प्लॉयीज की छंटनी शुरू कर दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

छंटनी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेटा, गूगल, एमेजॉन, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कई दिग्गज कंपनियों ने कॉस्ट कटिंग प्रक्रिया के तहत एम्प्लॉयीज को पिंक स्लिप थमायी है। इस कड़ी में अब डिज्नी स्टार भी शामिल हो गई है। डिज्नी स्टार ने अपने पहले चरण के तहत भारत में अपने एम्प्लॉयीज की छंटनी शुरू कर दी है। मीडिया इंडस्ट्री के सूत्रों ने यह दावा किया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी प्रभावित एम्प्लॉयीज को हर संभव मदद प्रदान कर रही है। इसके तहत एम्प्लॉयीज को उनके रोजगार के कार्यकाल के आधार पर एक वर्ष तक के वेतन की पेशकश की गई है। डिज्नी ने एक एजेंसी को हायर किया है, जो अगले छह महीनों तक प्रभावित एम्प्लॉयीज की मदद करेगी। एम्प्लॉयीज का हेल्थ इंश्योरेंस सितंबर तक जारी रहेगा और उसके बाद वे इसे व्यक्तिगत बीमा में पोर्ट कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि छंटनी की यह प्रक्रिया कई चरणों में चलेगी, जिसका पहला चरण कथित तौर पर बुधवार से शुरू हो चुका है।

डिज्नी बीते कई हफ्तों से तमाम एम्प्लॉयीज की छंटनी करने की योजना बना रही थी। फरवरी में ही उसने यह ऐलान कर दिया था कि वह वार्षिक लागत में कटौती के तहत 7,000 एम्प्लॉयीज की छंटनी करेगी। गौरतलब है कि कंपनी में कुल एम्प्लॉयीज की संख्या  2,20,000 है।

 


टैग्स छंटनी नौकरी पिंक स्लिप डिज्नी स्टार
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

7 hours ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

7 hours ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

3 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

6 days ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

11 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

12 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

5 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

2 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

13 hours ago