होम / एडमिशन-जॉब्स / इस न्यूज चैनल ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप, कई पदों के लिए निकाली वैकेंसी
इस न्यूज चैनल ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप, कई पदों के लिए निकाली वैकेंसी
चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर के मुताबिक डिजिटल के साथ-साथ इसे अब सैटेलाइट पर भी ले जाने की प्लानिंग है, जिसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर अमित सैनी के मुताबिक डिजिटल के साथ-साथ ‘समाचार TODAY‘ को अब सैटेलाइट पर भी ले जाने की योजना है, जिसके लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। ‘ओवर द टॉप’ (OTT) के अलावा चैनल को कई ‘डायरेक्ट टू होम’ (DTH) प्लेटफार्म पर ले जाने की भी प्लानिंग है। इसके अलावा नोएडा ऑफिस से प्रोडक्शन, स्ट्रीमिंग सर्वर सर्विस, ग्राफिक्स और प्रोमो आदि की सर्विस का भी कार्य किया जाएगा।
बता दें कि ‘समाचार TODAY’ की शुरुआत वर्ष 2016 में मुजफ्फरनगर से हुई थी। नई प्लानिंग के तहत अब इसका ऑफिस नोएडा के सेक्टर 64 में भी पहुंच गया है। यहां विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ ऑफिस का शुभारंभ हुआ, जिसमें मीडिया इंडस्ट्री के कई दिग्गजों ने शिरकत की। नोएडा स्थित ऑफिस में हुए हवन-पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूजा सैनी, सीमा गुप्ता, राजेश गुप्ता, वासु कुमार, संजय मित्तल, विकास सैनी, विशाल, लाइव 24 के एमडी प्रमोद ठाकुर, i24X7 के एमडी पृथ्वीराज सैनी और हिंदी खबर न्यूज चैनल की टीम समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में चैनल के सीएमडी किशोर गोयल और उनकी धर्मपत्नी का विशेष सहयोग रहा।
टैग्स डिजिटल न्यूज चैनल समाचार टुडे