होम / एडमिशन-जॉब्स / डीडी इंडिया में इन पदों पर निकली वैकेंसी, 20 अप्रैल है आवेदन की अखिरी तारीख

डीडी इंडिया में इन पदों पर निकली वैकेंसी, 20 अप्रैल है आवेदन की अखिरी तारीख

प्रसार भारती ने दूरदर्शन के अंग्रेजी न्यूज चैनल के लिए कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

प्रसार भारती ने दूरदर्शन के अंग्रेजी न्यूज चैनल (DD India 24x7 English News Channel) के लिए कई पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं, जिनमें असाइनमेंट कोऑर्डिनेटर, ब्रॉडकास्ट एग्जिक्यूटिव, कॉपी राइटर और गेस्ट कोऑर्डिनेटर के पद  शामिल हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 20 अप्रैल 2021 को (शाम 05:00 बजे तक) है।

रिक्ति विवरण :

असाइनमेंट कोऑर्डिनेटर : 4 पद

ब्रॉडकास्ट एग्जिक्यूटिव ग्रेड-I : 05 पद

कॉपी राइटर ग्रेड-II : 04 पद

गेस्ट कोऑर्डिनेटर ग्रेड-I : 1 पद

गेस्ट कोऑर्डिनेटर-II : 1 पद

योग्यता और आयु सीमा :

असाइनमेंट कोऑर्डिनेटर- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से जनसंचार या पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री या स्नातकोत्तर डिप्लोमा। अंग्रेजी भाषा में प्रवीणता और न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव। अधिकतम आयुसीमा 40 वर्ष।

ब्रॉडकास्ट एग्जिक्यूटिव ग्रेड-I - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से रेडियो या टेलीविजन प्रॉडक्शन में स्नातक डिग्री या डिप्लोमा। अंग्रेजी भाषा में दक्षता और न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।

कॉपी राइटर ग्रेड-II - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से जनसंचार व पत्रकारिता में स्नातकोत्तर में डिप्लोमा और संबंधित भाषा में स्नातक की डिग्री। न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है।

गेस्ट कोआर्डिनेटर ग्रेड-I -प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री और पत्रकारिता में डिप्लोमा। अंग्रेजी भाषा का ज्ञान और कम से कम 7 साल का प्रासंगिक अनुभव। अधिकतम आयु 45 वर्ष है।

गेस्ट कोआर्डिनेटर ग्रेड-II - प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक। पत्रकारिता में डिप्लोमा। अंग्रेजी भाषा का ज्ञान। न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव। अधिकतम आयु 45 वर्ष।

कैसे करें आवेदन:

इच्छुक और पात्र आवेदक समाचार नई दिल्ली नौकरी अधिसूचना के कार्यालय में 20 अप्रैल 2021 या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन उप निदेशक (एचआर), कमरा नंबर 413, चौथी मंजिल, दूरदर्शन भवन, टॉवर-बी कोपर्निकस मार्ग, नई दिल्ली पर भेज सकते हैं। उम्मीदवार डाक के जरिए भी आवेदन भेज सकते हैं।

प्रसार भारती की आधिकारिक वेबसाइट prasarbharati.gov.in पर जाकर उम्मीदवार नोटिफिकेशन और आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए डीडी जॉब पर क्लिक करें।    


टैग्स प्रसार भारती दूरदर्शन जॉब नौकरी डीडी इंडिया अंग्रेजी न्यूज चैनल
सम्बंधित खबरें

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

2 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

5 days ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago

'जागरण न्यू मीडिया' में कई पदों पर वैकेंसी, यहां देखें विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर जानकारी के मुताबिक, कंटेंट, वीडियो और सेल्स से जुड़े कई अहम पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। अलग-अलग पदों के लिए अनुभव की सीमा भी तय की गई है।

04-February-2026

DD की कोलकाता रीजनल न्यूज यूनिट के लिए पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में स्ट्रिंगर की वैकेंसी

दूरदर्शन केंद्र कोलकाता की रीजनल न्यूज यूनिट (RNU) ने पश्चिम बंगाल के सभी 23 जिलों में स्ट्रिंगर के नए पैनल के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

03-February-2026


बड़ी खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

11 hours ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट: पीएम मोदी ने AI, नौकरियों और भविष्य को लेकर रखी विस्तार से बात

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का आगाज हो चुका है। इस बड़े मंच पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के असर, उसके फायदे और उससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा हो रही है।

18 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

9 hours ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

19 hours ago

'आजतक' का नया प्रयोग, लॉन्च किया अपना डिजिटल ‘वीडियो पेपर’

हिंदी पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम ‘आजतक’ अब एक नए अंदाज़ में सामने आया है। ‘आजतक’ ने अपना नया डिजिटल ‘वीडियो पेपर’ लॉन्च किया है

19 hours ago