होम / एडमिशन-जॉब्स / दूरदर्शन में एंकर-कॉपी एडिटर समेत कई पदों पर भर्तियां, 16 जून तक करें आवेदन

दूरदर्शन में एंकर-कॉपी एडिटर समेत कई पदों पर भर्तियां, 16 जून तक करें आवेदन

इसके लिए आवेदन ऑफलाइन हो रहे हैं और इन पदों के लिए 16 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

प्रसार भारती ने दूरदर्शन के गुजराती भाषा के चैनल ‘डीडी गिरनार’ के लिए न्यूज रीडर, वीडियो एडिटर, कॉपी एडिटर और ब्राडकॉस्ट असिस्टेंट पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इसके लिए आवेदन ऑफलाइन हो रहे हैं और इन पदों के लिए 16 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

निम्न पदों के लिए उम्र सीमा :

न्यूज रीडर/एंकर-कम रिपोर्टर- 21 से 40 वर्ष

कॉपी एडिटर- 21 से 50 वर्ष

ब्राडकॉस्ट असिस्टेंट- 21 से 50 वर्ष

वीडियो एडिटर- 21 से 50 वर्ष

शैक्षिक योग्यता :

न्यूज रीडर/एंकर-कम रिपोर्टर- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए। गुजराती भाषा में निपुण होने के साथ-साथ कैमरा फ्रैंडली फेस और अच्छी आवाज भी जरूरी है। अभ्यर्थी द्वारा शब्दों का सही उच्चारण किया जाना जरूरी है। इसके अलावा क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम की जानकारी होनी चाहिए।

कॉपी एडिटर- किसी भी विषय में डिग्री किया होना चाहिए। इसके अलावा जर्नलिज्म में डिप्लोमा/मॉस कॉम में डिग्री भी होनी चाहिए। अभ्यर्थी को क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम की जानकारी होनी चाहिए।

ब्राडकॉस्ट असिस्टेंट- डिग्री/टीवी एंड रेडियो प्रॉडक्शन में डिप्लोमा आवश्यक है। साथ ही गुजराती भाषा 10वीं कक्षा तक पढ़ा होना चाहिए।

वीडियो एडिटर- किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होने के साथ फिल्म एवं वीडियो एडिटिंग में डिप्लोमा होने के साथ कम से कम दो साल का अनुभव जरूरी है।

चयन प्रक्रिया :

  • अभ्यर्थियों के आवेदनों को एक इंटर्नल कमेटी द्वारा शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।
  • इसके बाद इंटरव्यू के लिए कॉल की जाएगी, जिसमें करंट अफेयर्स और काम से संबंधित चीजें पूछी जाएंगी।
  • प्राइमरी इंटरव्यू पास करने वाले अभ्यर्थियों के काम का टेस्ट लिया जाएगा।

आवेदन भेजने का पता : 

डायरेक्टर (न्यूज), न्यूज सेक्शन, दूरदर्शन केंद्र, थलतेज, अहमदाबाद - 380054.

आवेदन पत्र के लिफाफे के ऊपर जिस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसका नाम लिखना जरूरी है। साथ ही अन्य जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी भी भेजनी है। अधिक जानकारी व आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए डीडी गुजराती की वेबसाइट DD News Gujrati पर क्लिक करें।


टैग्स प्रसार भारती दूरदर्शन जॉब नौकरी डीडी गिरनार
सम्बंधित खबरें

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

41 minutes ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

1 hour ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

3 days ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

6 days ago

युवा पत्रकारों के लिए ‘Zee Media’ से जुड़ने का शानदार मौका, यहां देखें विज्ञापन

आप ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के ‘रिपोर्टर हंट’ (Reporter Hunt) में शामिल होकर अपने करियर की मजबूत नींव रख सकते हैं और देश के प्रमुख मीडिया हाउस से अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

4 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

6 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर Reliance Industries Limited की टीम में शामिल हुईं रीमा एच कुंदननी

यहां उन्होंने अपनी भूमिका संभाल ली है। कुंदननी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘लिंक्डइन’ (LinkedIn) पर खुद यह जानकारी शेयर की है।

2 hours ago

सुनंदन भंजा चौधरी: कॉर्पोरेट भारत में नेतृत्व निर्माण के शिल्पकार हैं आप

सुनंदन ने अपनी शिक्षा फिजिक्स ऑनर्स के साथ सेंट स्टीफेंस कॉलेज, दिल्ली से शुरू की और फिर फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, दिल्ली विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली।

2 hours ago