होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘दैनिक भास्कर’ डिजिटल में वैकेंसी, आठ और नौ अप्रैल को होंगे वॉक इन इंटरव्यू
‘दैनिक भास्कर’ डिजिटल में वैकेंसी, आठ और नौ अप्रैल को होंगे वॉक इन इंटरव्यू
‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में डेस्क पर वैकेंसी है। यह नियुक्ति लखनऊ के लिए होनी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
नई नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए ‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) समूह से जुड़ने का यह अच्छा मौका है। दरअसल, ‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में डेस्क पर वैकेंसी है। यह नियुक्ति लखनऊ के लिए होनी है।
सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर नियुक्ति के इच्छुक आवेदकों के पास रीजनल डेस्क पर काम करने का दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। न्यूज की अच्छी समझ होनी चाहिए। इसके साथ ही पत्रकारिता, मास कम्युनिकेशन अथवा संबंधित फील्ड में ग्रेजुएट होना चाहिए।
आवेदकों की नियुक्ति वॉक इन इंटरव्यू के द्वारा की जाएगी। इसके लिए आठ व नौ अप्रैल को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक डीबी कॉर्प लिमिटेड, शालीमार टाइटेनियम, 4 फ्लोर, 310 & 311, विभूति खंड, गोमती नगर, लखनऊ, उप्र-226010 में वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
इच्छुक आवेदक अपने अपडेटेड रिज्युमे और संबंधित डॉक्यूमेंट्स के साथ उपरोक्त पते पर वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।
टैग्स