होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘भारत24’ में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
‘भारत24’ में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
यह पद नोएडा के लिए है और इस पद के लिए आवेदक के पास संबंधित क्षेत्र में काम करने का कम से कम चार साल का अनुभव होना जरूरी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
नेशनल हिंदी न्यूज चैनल 'भारत24' (Bharat 24) को अपनी डिजिटल टीम में ऐड सेल्स एग्जिक्यूटिव की जरूरत है। इसके लिए योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
यह पद नोएडा के लिए है और इस पद के लिए आवेदक के पास संबंधित क्षेत्र में काम करने का कम से कम चार साल का अनुभव होना जरूरी है।
चुने गए आवेदकों को क्लाइंट्स के साथ संपर्क स्थापित करने, उनकी आवश्यकताओं को समझने और उन्हें उपयुक्त ऐड सॉल्यूशन्स प्रदान करने में अपनी भूमिका निभानी होगी।
इसके साथ ही उन्हें मार्केट रिसर्च करने, नए क्लाइंट्स तलाशने और बिजनेस बढ़ाने के अवसरों की पहचान करते हुए इस दिशा में आगे बढ़ना होगा। इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदक अपना अपडेटेड रिज्युमे और कार्यअनुभव संबंधी डिटेल्स Shashikeshranjan@bharat24live.com पर भेज सकते हैं।
टैग्स जॉब नौकरी वैकेंसी मीडिया जॉब्स ऐड सेल्स हायरिंग भारत24