होम / एडमिशन-जॉब्स / पत्रकारों के लिए Zee समूह से जुड़ने का अच्छा अवसर
पत्रकारों के लिए Zee समूह से जुड़ने का अच्छा अवसर
इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक आवेदकों के पास एक से दो साल का काम का अनुभव होना चाहिए
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए ‘जी समूह’ (Zee Group) से जुड़ने का अच्छा मौका है। दरअसल, समूह को 'जी न्यूज डिजिटल' के लिए कंटेंट राइटर्स की जरूरत है। इसके तहत पंजाबी भाषा के लिए कंटेंट राइटर्स के दो पद हैं।
वहीं, Zee सलाम की वेबसाइट में भी कंटेंट राइटर्स के लिए दो पद हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए उर्दू और हिंदी का ज्ञान आवश्यक है। आवेदक को दोनों भाषाएं लिखनी आती हों। इन पदों के लिए एक से दो साल का अनुभव रखने वाले आवेदक अप्लाई कर सकते हैं। आवेदक अपना रिज्युमे devesh.tripathi@zeemedia.esselgroup.com पर भेज दें। शॉर्टलिस्ट होने पर टेस्ट और उसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स जी न्यूज जी समूह मीडिया जॉब्स कंटेंट राइटर जी सलाम